Posts

सनी लियोनी भी नजर आ सकती हैं जस्टिन बीबर के कॉन्‍सर्ट में

Image
सनी लियोनी भी नजर आ सकती हैं जस्टिन बीबर के कॉन्‍सर्ट में नई दिल्‍ली:  प्रसिद्ध हॉलीवुड सिंगर ​जस्टिन बीबर का 10 मई को मुंबई में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है. लेकिन लगता है इस कॉन्‍सर्ट में भारतीय तड़का लगाने शायद सनी लियानी भी आपको स्‍टेज पर दिख जाएं. मिड-डे में छपी रिपोर्ट की मानें तो मई में होने वाले इस कॉन्‍सर्ट में सनी लियोनी भी जस्टिन के इस शो में डांस करती हुई दिख सकती हैं. जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के लिए काफी तैयारी चल रही है. इस कॉन्सर्ट को और ज्यादा अच्‍छा बनाने के लिए मेकर्स सनी लियोनी को इस कॉन्सर्ट में बुलाना चाहते हैं. मिड डे के अनुसार, ' उनका इस शो में जुड़ना कोई आश्‍चर्य नहीं है क्‍योंकि सनी लियोनी भारत और विदेशों में काफी चर्चित हैं. केवल सनी ही नहीं, बल्कि इस शो से और भी कई बड़े नाम जुड़ने की संभावनाए हैं. इससे पहले जब जस्टिन बीबर ने इस शो की न्‍यूज अपने ट्विटर पर शेयर की तो सनी लियोनी ने उनके इस पोस्‍टर को शेयर करते हुए लिखा, ' जस्टिन बीबर के 10 मई के लाइव शो को देखने का इंतजार नहीं कर सकती. काफी उत्‍साहित हूं. जन्‍मदिन से पहले मिला सबसे शानदार तोहफा....

सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा'

Image
सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा' अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोनी आखिर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से या भद्दे कमेंट करने वालों से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो इसका खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया है. वह बताती हैं कि इसके लिए वह 'ब्‍लॉक बटन' का इस्‍तेमाल करती हैं. इन दिनों सनी लियोनी मैक्सिको में हैं और वहां के कैनकुन बीच से उन्‍होंने कई फोटो पोस्‍ट किए हैं. सनी से न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब एक ईमेल इंटरव्‍यू के माध्‍यम से यह पूछा कि क्‍या उन्‍हें सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट उन्‍हें कितना प्रभावित करते हैं तो उन्‍होंने जवाब दिया, 'नहीं प्रभावित करते, क्‍योंकि मेरे पास ब्‍लॉक बटन है. मैं इसके बारे में ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देती.' सनी लियोनी ने आईएएनएस को दिए इस इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं जानती हूं कि जो मुझे फोलो करते हैं वह मेरे साथ रहेंगे, और इसके लिए मैं उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हूं. जो नफरत फैलाते हैं उन्‍हें सीधे ब्‍लॉक कर दिया जाता है.' सनी ने कहा, ' मैं रूढ़‍िवादिता का कुछ नहीं कर सकत...