सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा'

सनी लियोनी का सोशल मीडिया फंडा, 'जो भद्दा कमेंट करेगा वो ब्‍लॉक हो जाएगा'


Image result for sunny leone hot pic in bollywood


अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोनी आखिर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से या भद्दे कमेंट करने वालों से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो इसका खुलासा खुद सनी लियोनी ने किया है. वह बताती हैं कि इसके लिए वह 'ब्‍लॉक बटन' का इस्‍तेमाल करती हैं. इन दिनों सनी लियोनी मैक्सिको में हैं और वहां के कैनकुन बीच से उन्‍होंने कई फोटो पोस्‍ट किए हैं. सनी से न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब एक ईमेल इंटरव्‍यू के माध्‍यम से यह पूछा कि क्‍या उन्‍हें सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट उन्‍हें कितना प्रभावित करते हैं तो उन्‍होंने जवाब दिया, 'नहीं प्रभावित करते, क्‍योंकि मेरे पास ब्‍लॉक बटन है. मैं इसके बारे में ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देती.'

सनी लियोनी ने आईएएनएस को दिए इस इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं जानती हूं कि जो मुझे फोलो करते हैं वह मेरे साथ रहेंगे, और इसके लिए मैं उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हूं. जो नफरत फैलाते हैं उन्‍हें सीधे ब्‍लॉक कर दिया जाता है.' सनी ने कहा, ' मैं रूढ़‍िवादिता का कुछ नहीं कर सकती और दुनिया में हर जगह ऐसे ही काम चलता है.'

बता दें कि 8 मार्च को महिला दिवस पर डायरेक्‍टर राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट कर सनी लियोनी के लिए अपशब्‍द लिखे थे. इसके एक दिन बाद ही सनी ने अपना एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्‍होंने कहा कि लोगों को सोच समझकर अपने शब्‍दों का चयन करना चाहिए. सनी लियोनी से इसी संदर्भ में यह सवाल पूछे गए थे. राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं आशा करता हूं कि महिलाएं दुनिया भर के पुरुषों को सनी लियोनी की तरह खुशी दें.' वर्मा के इस ट्वीट पर काफी विरोध हुआ और एक महिला कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.
 
भारतीय मूल की कनाडाई एक्‍ट्रेस सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्‍म 'जिस्‍म 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. वह 'मस्‍तीजादे', 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

सनी लियोनी भी नजर आ सकती हैं जस्टिन बीबर के कॉन्‍सर्ट में